वोकेशनल शिक्षा विभाग

विभाग और पाठ्यक्रम के बारे में

राष्ट्र के शिक्षा संबंधी प्रयास का एक महत्त्वपूर्ण तत्त्व व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (वेट) है। राष्ट्र के बदलते परिप्रेक्ष्य में व्यावसायिक शिक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से अपनी भूमिका निभा सके और भारत अपनी बड़ी जनसंख्या का लाभ उठा सके, उसके लिए व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के महत्त्वपूर्ण तत्त्वों को पुनः परिभाषित करने की अत्यधिक आवश्यकता है जिससे वह अधिक सुविधापूर्ण, समकालीन, प्रासंगिक सम्मिलित और सर्जनात्मक बन सके। सरकार व्यावसायिक शिक्षा की महत्त्वपूर्ण भूमिका से भली भांति अवगत है और इसीलिए वह इस क्षेत्रा में पहले से ही बहुत से महत्त्वपूर्ण प्रयास कर रही है।
इस समय भारत मेँ विद्यालय आधारित व्यावसायिक शिक्षा एक केन्द्रीय प्रवर्तित योजना में शामिल हैं जिस पर 1988 में विचार-विमर्श किया गया था और जिसका लक्ष्य उच्चतर शिक्षा का अनुकरण करते हुए एक विकल्प प्रदान करना था।
एनआईओएस के व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का एक उद्देश्य अर्थव्यवस्था के विकसित होते हुए व्यवस्थित एवं अव्यवस्थित दोनों क्षेत्रों के लिए कुशल एवं मध्यमवर्गीय जनशक्ति की आवश्यकता को पूरा करना है। बाजार की मांग और शिक्षार्थियों की आवश्यकता के अनुसार व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रमों का क्षेत्रा पिछले वर्षो में बढ़ता रहा है। वर्तमान व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से संबंधित हैं।

अध्ययन केंद्रों के साथ संबंधित

प्रॉस्पेक्टस

दूसरों जानकारी और अधिसूचना

बैठक के कार्यवृत्त

महत्वपूर्ण लिंक